अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Alpha’ पर OTT की अटकलें खत्म, थिएटर रिलीज पर अड़े मेकर्स
बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt जल्द ही यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर Alpha में नजर आने वाली हैं। हाल के दिनों में फिल्म को लेकर चर्चा थी कि मेकर्स इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अब इस सस्पेंस पर विराम लग गया है।
करोड़ों की डिजिटल डील ठुकराई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के लिए करीब 215 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। लेकिन प्रोडक्शन हाउस Yash Raj Films ने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया। मेकर्स का साफ कहना है कि उनकी फिल्में पहले बड़े पर्दे पर ही रिलीज होंगी। वाईआरएफ के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि स्टूडियो सिनेमाई अनुभव को प्राथमिकता देता है और ‘Alpha’ जैसी बड़ी स्पाई फ्रेंचाइज़ी फिल्म को थिएटर में ही उतारा जाएगा।
पोस्ट-प्रोडक्शन और कास्ट
फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail कर रहे हैं। ‘Alpha’ को यशराज स्पाई यूनिवर्स की अहम कड़ी माना जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।