kamrup-rural-rangia-road-accident-1-death-11-injur

कामरूप (ग्रामीण) में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया क्षेत्र में टेंपो और ईको वैन की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By : Local News of India
कामरूप (ग्रामीण) में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

कामरूप (ग्रामीण) में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, रंगिया से तामुलपुर की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो (एएस-28सी-4667) और विपरीत दिशा से भूटान की ओर से रंगिया आ रही ईको वैन (एएस-13आर-7370) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

यह दुर्घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान महेश बोडो के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।