soft-atta-ladoo-recipe

बेसन नहीं, इस बार बनाएं नरम और स्वादिष्ट आटे के लड्डू, मुंह में जाते ही घुल जाएगा स्वाद

अगर आप घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मिठाई बनाना चाहते हैं तो आटे के लड्डू बेहतरीन विकल्प हैं। कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है।

By : Local News of India
बेसन नहीं, इस बार बनाएं नरम और स्वादिष्ट आटे के लड्डू, मुंह में जाते ही घुल जाएगा स्वाद

देसी घी, सूखे मेवे और गेहूं के आटे से तैयार मुलायम और स्वादिष्ट आटे के लड्डू।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

बेसन के बजाय ट्राई करें आटे के लड्डू, आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

अगर हर बार बेसन के लड्डू बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार गेहूं के आटे से बनने वाले स्वादिष्ट और मुलायम आटे के लड्डू जरूर ट्राई करें। घी, सूखे मेवे और इलायची की खुशबू से तैयार ये लड्डू न सिर्फ खाने में लाजवाब होते हैं, बल्कि लंबे समय तक स्टोर भी किए जा सकते हैं।

सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप देसी घी
  • 1 कप पिसी हुई चीनी या बूरा
  • 8-10 बादाम (कटे हुए)
  • 8-10 काजू (कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश
  • 4-5 इलायची का पाउडर

बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा घी गर्म करके काजू और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें। अब उसी कढ़ाही में बचा हुआ घी डालकर गेहूं का आटा मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। यह चरण सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अच्छी तरह भुना आटा ही लड्डुओं का स्वाद बढ़ाता है।

जब आटा पूरी तरह भुन जाए, तो उसे हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण अगर सूखा लगे तो थोड़ा गर्म घी और मिलाया जा सकता है। फिर हाथों से मनचाहे आकार के गोल-गोल लड्डू बना लें।

ध्यान रखें ये टिप्स

  • आटे को धीमी या मध्यम आंच पर ही भूनें ताकि कच्चापन न रहे।
  • चीनी या बूरा हमेशा आटा थोड़ा ठंडा होने के बाद मिलाएं।
  • स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए मखाने, गोंद, नारियल बूरा या अन्य ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।
  • तैयार लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में रखने पर ये कई दिनों तक ताजा बने रहते हैं।

संबंधित सामग्री

कड़ाही में गिलास रखकर बनती है आंध्र की फेमस 'डिब्बा रोटी', बाहर कुरकुरी अंदर स्पंजी

कड़ाही में गिलास रखकर बनती है आंध्र की फेमस 'डिब्बा रोटी', बाहर कुरकुरी अंदर स्पंजी

आंध्र प्रदेश की मशहूर डिब्बा रोटी एक अनोखी डिश है, जो इडली बैटर से तैयार होती है। कड़ाही में गिलास रखकर बनने वाली यह रोटी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होती है।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

बारिश में चाय के साथ बनाएं चावल-प्याज के कुरकुरे पकौड़े, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट स्नैक

बारिश में चाय के साथ बनाएं चावल-प्याज के कुरकुरे पकौड़े, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट स्नैक

बारिश के मौसम में चाय के साथ चावल और प्याज के कुरकुरे पकौड़े स्वाद का मजा दोगुना कर देंगे। जानिए आसान सामग्री और मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी।

FSSAI ने Swiggy Instamart को भेजे 9 नोटिस, एक्सपायर्ड और खराब खाद्य उत्पाद बेचने के आरोप

FSSAI ने एक्सपायर्ड, खराब और असुरक्षित खाद्य उत्पादों की शिकायतों पर Swiggy Instamart को 9 नोटिस जारी किए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी बनाएं घर पर, मूंग दाल और चावल से तैयार होती है ये खास डेजर्ट

बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी बनाएं घर पर, मूंग दाल और चावल से तैयार होती है ये खास डेजर्ट

बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी मूंग दाल और चावल से बनने वाली स्वादिष्ट खीर जैसी डिश है। त्योहारों और खास मौकों पर इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।