लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
मानसून के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ कुरकुरे पकौड़ों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप बेसन के पारंपरिक पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार चावल और प्याज के क्रिस्पी पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जल्दी तैयार भी हो जाती है।
सामग्री
- 2 कप पके हुए चावल
- 1 कप बेसन
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1-2 हरी मिर्च
- थोड़ा हरा धनिया
- ½ चम्मच कद्दूकस किया अदरक
- ¼ चम्मच अजवाइन
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
सबसे पहले बेसन में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें नमक, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं। अब चावल, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे गोले या टिक्की का आकार दें। इन्हें बेसन के घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार पकौड़ों को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
ज़रूरी टिप्स
- बेसन का घोल न ज्यादा पतला रखें और न ही बहुत गाढ़ा।
- पकौड़ों को हमेशा मीडियम आंच पर तलें ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पकें और बाहर से कुरकुरे बनें।
- चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चावल का आटा या सूजी भी मिला सकते हैं।