लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अगर आप रोज़ के नाश्ते में आलू की पूरी या पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो आलू उत्तपम एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प हो सकता है। यह एक साउथ इंडियन डिश है जिसे आलू की स्टफिंग और डोसा/उत्तपम बैटर के साथ बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
आलू उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले इडली या डोसा बैटर तैयार किया जाता है। इसके लिए चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीसा जाता है और हल्का फर्मेंट होने दिया जाता है, जिससे बैटर हल्का और स्पंजी बनता है।
इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके उसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक और मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे स्वादिष्ट फिलिंग तैयार होती है।
अब तवे को गर्म करके उस पर एक लड्डू भर बैटर फैलाया जाता है और ऊपर से आलू की स्टफिंग डाली जाती है। इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाया जाता है।
यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि जल्दी बन भी जाती है, इसलिए इसे ब्रेकफास्ट या हल्के स्नैक के तौर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।