bistupur-road-accident-scooter-rider-death

बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर: स्कूटर सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में देर रात हुए सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

By : Local News of India
बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर: स्कूटर सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत

बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर: स्कूटर सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप में हुई है। आधार कार्ड में उनके पिता का नाम राम प्रसाद रजक और पता सोनारी के रामनगर का दर्ज है। उनकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने छह नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले की जांच NIA और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।