मार्च में राजधानी घेराव की चेतावनी

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों का आंदोलन तेज, चरणबद्ध प्रदर्शन का ऐलान

औरैया में 2010 पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में संगठनों ने आंदोलन तेज किया। काली पट्टी बांधकर विरोध, 26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन।

By : Local News of India
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों का आंदोलन तेज, चरणबद्ध प्रदर्शन का ऐलान

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में देशभर के शिक्षक संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर आकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं।

आंदोलन के प्रथम चरण में 22 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर चलाया गया अभियान पूरे देश में नंबर एक ट्रेंड पर रहा। इसके बाद 22 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध जता रहे हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे एवं मंत्री विक्रम दत्त ने बताया कि शिक्षकों की मांगों की अनदेखी किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगला चरण जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का होगा। यदि इसके बाद भी सरकार द्वारा आदेश वापस नहीं लिया गया तो मार्च माह में देश की राजधानी में विशाल प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा ।

जिला मंत्री अरविंद राजपूत, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर तथा मंत्री अरुण दीक्षित ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक साथ जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। शिक्षक नेताओं ने अधिक से अधिक शिक्षकों से प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।