siwan-hospital-ac-theft-patients-suffer

सीवान सदर अस्पताल में चोरी, एसी सिस्टम ठप; मरीज भीषण गर्मी से बेहाल

सीवान सदर अस्पताल में चोरी, एसी सिस्टम ठप; मरीज भीषण गर्मी से बेहाल

By : Local News of India
सीवान सदर अस्पताल में चोरी, एसी सिस्टम ठप; मरीज भीषण गर्मी से बेहाल

सीवान सदर अस्पताल में चोरी, एसी सिस्टम ठप; मरीज भीषण गर्मी से बेहाल

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 सीवान के मॉडल सदर अस्पताल से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए चौथी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम के पांचों आउटडोर यूनिट्स का कॉपर पाइप काट लिया। इस घटना के बाद अस्पताल के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से में एसी पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी हुए कॉपर पाइप की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना का खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब ठेकेदार के कर्मचारी भवन की मरम्मत के लिए छत पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एसी यूनिट्स से तांबे के पाइप गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, नोडल ऑफिसर डॉ. अनूप कुमार दुबे तथा अस्पताल प्रबंधक कमलजीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पुष्टि हुई कि अज्ञात चोरों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कॉपर पाइप काटकर चोरी की गई है।

बताया जाता है कि आपात कक्ष एवं ब्लड बैंक को छोड़कर अस्पताल के मॉडल भवन के अन्य हिस्सों में एसी सेवा पूरी तरह बाधित है। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

गौरतलब है कि गर्मी को देखते हुए महज एक सप्ताह पहले ही वोल्टास कंपनी द्वारा अस्पताल के सभी एसी का मेंटेनेंस कराया गया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे लापरवाही की आशंका और गहरा गई है।

इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार के अपराह्न में चोरी की घटना की जानकारी हुई है।
 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।