बदला लेने की साजिश में रची वारदात

बुध विहार में युवक की हत्या का खुलासा

रोहिणी के बुध विहार में 25 वर्षीय युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 48 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चार नाबालिग हिरासत में, चाकू और बीयर बोतल बरामद।

By : Local News of India
बुध विहार में युवक की हत्या का खुलासा

रंजिश में चाकू-बोतल से हमला

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रोहिणी जिले के बुध विहार थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार नाबालिगों को पकड़ा है। वारदात में इस्तेमाल दो चाकू, एक बीयर की बोतल और आरोपितों के वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया को पुलिस के अनुसार, 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात जेजे कॉलोनी, सेक्टर-24 बुध विहार में शाहबाद डेयरी निवासी राजा उर्फ मंगल सिंह (25) पर कुछ युवकों ने चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एफआईआर संख्या 79/26 धारा 103(1) व 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर संदीप गोदारा (कार्यवाहक एसएचओ) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी ने मौके से साक्ष्य जुटाए। तकनीकी सर्विलांस और मानव स्रोतों की मदद से आरोपितों की पहचान की गई। सोनीपत, पानीपत और हरिद्वार में दबिश के बाद 24 फरवरी को अनिश झा (19), निवासी बुद्ध विहार फेज-2, को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि 20 फरवरी को राजा (मृतक) और एक आरोपी के बीच कहासुनी व मारपीट हुई थी, जिसमें एक आरोपित की पिटाई हुई और उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसी रंजिश में बदला लेने की साजिश रची गई। घटना वाली रात सभी शाहबाद डेयरी में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। बाद में बुध विहार में राजा से सामना होने पर एक नाबालिग ने चाकू से हमला शुरू किया, अनिश झा ने बीयर की बोतल से वार किया और अन्य ने भी मिलकर हमला किया।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।