गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बीच अब थोड़ी सुस्ती दिखाई है। रिलीज के 19वें दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दो दिनों की तुलना में काफी कम है। इससे पहले 17वें दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
हालांकि, इस गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 1,023.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त बना हुआ है। 19 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,622.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने करीब 217 करोड़ रुपये की कमाई कर Baahubali 2: The Conclusion के लगभग 9 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।