rajasthan-weather-heat-rise-after-rain-temperature

आंधी-बारिश के बाद बढ़ी गर्मी, राजस्थान में तापमान 40°C के करीब

आंधी-बारिश थमने के बाद राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है और आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

By : Local News of India
आंधी-बारिश के बाद बढ़ी गर्मी, राजस्थान में तापमान 40°C के करीब

राजस्थान में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के 12 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में 37.6, जोधपुर और कोटा में 37.4, फलोदी में 37.8, प्रतापगढ़ में 37.2 तथा उदयपुर और जालोर में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बीकानेर में 36.4, टोंक (वनस्थली) में 36.1, श्रीगंगानगर, चूरू और पिलानी में 35.8, जबकि जयपुर और अजमेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है।

हालांकि फिलहाल हीटवेव (लू) चलने की संभावना नहीं है, लेकिन तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ अब पंखे और कूलर की जरूरत भी तेजी से बढ़ने लगी है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।