rajasthan-heatwave-temperature-cross-41-degree

राजस्थान में बढ़ी तपिश, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C पार

राजस्थान में गर्मी ने तेजी पकड़ी, बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C पार पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है।

By : Local News of India
राजस्थान में बढ़ी तपिश, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C पार

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच तेज धूप में तपते लोग, कई शहरों में पारा 41°C पार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

राजस्थान में गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। सोमवार को प्रदेश में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहने और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार को चित्तौड़गढ़ में भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि, शाम के समय बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में हल्के बादल छाने और धूलभरी हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली।

वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर समेत अधिकांश शहरों में दिनभर तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ता रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और अधिक तेज हो सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

यूरोप की 10 दिन की भीषण गर्मी में हजारों मौतें, चौंकाने वाली स्टडी में बड़ा खुलासा

यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी की लहर ने हजारों लोगों की जान ली। स्टडी के मुताबिक, 10 दिनों की भीषण हीटवेव में बड़ी संख्या में मौतें गर्मी से जुड़ी बताई गईं।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।