गठबंधन पर संकट के बादल

सीट बंटवारे पर टकराव, अखिल गोगोई ने कांग्रेस को दिया आधी रात तक अल्टीमेटम

विधानसभा चुनाव से पहले राइजोर दल ने 12 सीटों की मांग पर अड़ते हुए कांग्रेस को आधी रात तक का अल्टीमेटम दिया। सकारात्मक जवाब न मिलने पर गठबंधन तोड़ने की चेतावनी।

By : Local News of India
सीट बंटवारे पर टकराव, अखिल गोगोई ने कांग्रेस को दिया आधी रात तक अल्टीमेटम

मीडिया से बातचीत करते राइजोर दल अध्यक्ष अखिल गोगोई, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस को चेतावनी देते हुए।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी खेमे में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। राइजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने स्पष्ट घोषणा की है कि यदि कांग्रेस की ओर से सीटों के बंटवारे पर सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो आज रात 12 बजे पार्टी कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर देगी।

गोगोई ने कहा कि राइजोर दल 12 सीटों की अपनी मांग पर अडिग है। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कांग्रेस की ओर से कोई ठोस या सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

अखिल गोगोई ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आज आधी रात को सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइजोर दल अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और जरूरत पड़ने पर स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है, लेकिन सहमति बनती नहीं दिख रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।