Bhimtal ticket dispute sparks exit from Congress

कांग्रेस में बगावत! पुष्कर नयाल का इस्तीफा, टिकट को लेकर नाराज़गी

कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भीमताल सीट पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर लाखन नेगी को शामिल किया गया, जिससे नाराज़गी बढ़ी

By : Local News of India
कांग्रेस में बगावत! पुष्कर नयाल का इस्तीफा, टिकट को लेकर नाराज़गी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने इस फैसले के पीछे पार्टी नेतृत्व के निर्णयों को जिम्मेदार ठहराया।

पुष्कर नयाल ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि वह खुद भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के संभावित उम्मीदवार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर लाखन नेगी को प्राथमिकता दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से भीमताल क्षेत्र के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर असंतोष बढ़ रहा है। नयाल ने कहा कि पार्टी द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने के कारण उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि पार्टी नेतृत्व ऐसे ही फैसले करता रहा तो भविष्य में और भी कार्यकर्ता नाराज़ हो सकते हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से जुड़े ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।