बागपत में कांस्टेबल की संदिग्ध मौत

बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, जांच जारी

बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीयूष ने सर्विस पिस्टल से आत्महत्या की। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर फोरेंसिक जांच शुरू की।

By : Local News of India
बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, जांच जारी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है, पुलिस ने मौके से सर्विस पिस्टल बरामद की है और मामले की जांच चल रही है।

मृतक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का नाम पीयूष है जो बागपत जनपद के आजमपुर मूलसम गांव का रहने वाला है। पीयूष को उसके पिता की मृत्यु उपरांत वर्ष 2018-19 में अनुकंपा नियुक्ति कोटे से भर्ती कराया गया था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है। पीयूष की अभी तक शादी भी नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार पियूष शुक्रवार शाम को गांव गया था। देर शाम को उसने घर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पीयूष को गंभीर हालत में बड़ोत के एक प्राइवेट अस्पताल में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम उसकी मौत हो गई । दोघट थाना पुलिस ने घटनास्थल से पीयूष की सर्विस पिस्टल बरामद की है और मामले की जांच चल रही है।

दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पीयूष शराब का आदी हो गया था। परिजन उसको समझाते थे लेकिन वह मान नही रहा था। जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार को भी उसने शराब पी और नशे में खुद को गोली मार ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।