patna-jewellery-shop-robbery-injured-police

पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड के आरोपी दिलीप कुमार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी। आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी।

By : Local News of India
पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

पटना ज्वेलरी शॉप लूटकांड का मुख्य आरोपी दिलीप कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पटना में बीती रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो हाल ही में ज्वेलरी शॉप में हुई लूटकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान में दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल अभियुक्त उदित कुमार को गिरफ्तार किया।

उदित कुमार से पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों की पहचान हुई, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी दिलीप Kumar और एक अन्य अभियुक्त रोहन को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि दिलीप कुमार ने लूट के दौरान दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान आरोपी दिलीप कुमार ने छिपाए गए लोडेड हथियार से एक पुलिस अधिकारी पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की, जिसमें दिलीप कुमार के पैर में गोली लग गई।

एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक गोली का खोखा भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।