घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

By : Local News of India
पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुरियाही टोला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पलामू, 16 मार्च। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव के गुरियाही टोला में रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद (पिता मुन्ना मगरधा) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अरविंद पिछले करीब 15 वर्षों से अपने ससुर नंदू मोची के घर गुरियाही में रह रहा था। पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन भी उसके ससुराल पहुंच रहे हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के ससुर नंदू मोची ने बताया कि रविवार को अरविंद ने घर में मटन बनाया था और शराब भी पी रखी थी। खाना खाते समय भोजन में बाल दिखने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के कारण पत्नी और बच्चे पड़ोस के घर में चले गए। कुछ देर बाद जब पत्नी वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान की कच्ची छत से झांककर देखने पर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मृतक ससुर ने बताया कि अरविंद अक्सर पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इसी बात को लेकर घर में विवाद व मारपीट करता रहता था। मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय शिवानी कुमारी, 10 वर्षीय प्रियांशी कुमारी, 8 वर्षीय मनीष कुमार और 6 वर्षीय अनुज कुमार शामिल हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।