अवैध हथियार और चार कारतूस बरामद

पहाड़पुर में 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, हत्या-डकैती समेत कई मामलों में था फरार

पहाड़पुर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर 10 हजार के इनामी अवनीश उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया। हत्या, डकैती, लूट और एनडीपीएस मामलों में था वांछित।

By : Local News of India
पहाड़पुर में 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, हत्या-डकैती समेत कई मामलों में था फरार

संयुक्त छापेमारी में पकड़ा गया इनामी अपराधी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकररिया पंचायत के विसही गांव में रविवार को पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर हत्या, डकैती, लूट तथा एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधी विसही गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध हथियार तथा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उक्त कार्रवाई अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी अभियान में पहाड़पुर, गोविंदगंज, हरसिद्धि एवं मलाही थाना की पुलिस टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त अपराधी अपने गांव में छिपा हुआ है, जिसके आधार पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध चोरी,हत्या, डकैती, लूट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। इसके ऊपर दस हजार का इनाम भी घोषित था।

डीएसपी ने बताया कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र में पहाड़पुर के लौकहा गांव निवासी कुबेर पांडेय हत्या कांड में भी वह वांछित था। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 में बीआरसी अरेराज से ड्यूटी कर घर लौटने के दौरान रढिया गाँव के समीप अपराधियों ने गोली मारकर कुबेर पांडेय की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक के सहोदर भाई लोकेश पाण्डेय ने अपराधियों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था।

पुलिस ने इस मामले में पूर्व में लोकेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, जहां उसकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधी से जुड़े अन्य आपराधिक नेटवर्क की वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुट गई है। पूछताछ के आधार पर कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।