mp-heatwave-alert-temperature-crosses-43-degrees

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, खजुराहो 43.2°C के साथ सबसे गर्म, 16 जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में गर्मी तेज, खजुराहो में 43.2°C दर्ज। 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी, कई शहरों में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूल समय बदला गया।

By : Local News of India
मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, खजुराहो 43.2°C के साथ सबसे गर्म, 16 जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 16 जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। भोपाल में स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा नर्मदापुरम, ग्वालियर, बालाघाट, मैहर, रतलाम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रायसेन, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में भी नई समय-सारणी लागू कर दी गई है।

शुक्रवार को उमरिया में 42.9 डिग्री, टीकमगढ़-नौगांव में 42.8 डिग्री, मंडला में 42.5 डिग्री, दमोह, गुना और दतिया में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सागर और सतना में 41.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.6 डिग्री, जबकि नर्मदापुरम और शाजापुर में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल और ग्वालियर में 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री और उज्जैन में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में लू के थपेड़े भी महसूस किए गए।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑटो बॉक हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फुट असेसमेंट एवं बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप का

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 215 किलोमीटर की गहराई में था।

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवार पहले ही मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। इसी बीच राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं बांटे जाने का आरोप सामने आया है।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अलग-अलग रिपोर्टों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को लेकर चर्चा तेज

बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, देशभर के शोधकर्ता होंगे शामिल

बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, देशभर के शोधकर्ता होंगे शामिल

बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 10 और 11 सितंबर 2026 को “National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया