परिवार में मचा कोहराम

मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

By : Local News of India
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। महोगढ़ी गांव के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गलरा गांव निवासी हिंछलाल का 27 वर्षीय पुत्र भीमराज शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। महोगढ़ी गांव के पास आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर छोड़कर मौके से भाग निकला।

सूचना मिलने पर एसआई विनोद कुमार सिंह व पुनीत कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। एम्बुलेंस चालक मंगला प्रसाद व ईएमटी कन्हैयालाल पाल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को आधे घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक विमल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीएचसी पहुंचे पिता हिंछलाल और माता सुनीता देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बिलख पड़े। भीमराज दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका दो वर्षीय बेटा है, जबकि पत्नी सीमा गर्भवती है। हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया। एसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।