mirzapur-hanuman-janmotsav-jagran-bhajan-event

भजनों की गूंज से गूंजा मीरजापुर का मंदिर परिसर

मीरजापुर के चुनार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों ने प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

By : Local News of India
भजनों की गूंज से गूंजा मीरजापुर का मंदिर परिसर

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चुनार क्षेत्र के रुदौली गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। साधो-माधो पुलिया के पास स्थित इस मंदिर में गुरुवार रात श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के आकर्षक श्रृंगार से हुई, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत भव्य जागरण आयोजित हुआ, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु शामिल हुए।

जागरण में वाराणसी से आए प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज यादव और गायिका पिंकी मिश्रा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। हंसराज यादव ने “श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” और “दुनिया चले ना श्रीराम के बिना” जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं पिंकी मिश्रा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और रातभर भजनों पर झूमते रहे। मंदिर परिसर में आस्था, उल्लास और भक्ति का अनूठा वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर आयोजक पारसनाथ यादव, आशा यादव, कैलाश विश्वकर्मा, अमरु यादव (विधायक), रामचंद्र यादव और पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।