mahesh-azad-on-women-33-percent-reservation-opposi

महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण : महेश आज़ाद

कालांवाली में मंडल महामंत्री महेश आज़ाद ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी की आलोचना की।

By : Local News of India
महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण : महेश आज़ाद

महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बयान देते मंडल महामंत्री महेश आज़ाद।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कालांवाली में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंडल महामंत्री महेश आज़ाद ने इस संविधान संशोधन बिल का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है।

जारी एक बयान में महेश आज़ाद ने कहा कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लाया गया यह ऐतिहासिक कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे समय में विपक्षी दलों द्वारा इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध करना उनकी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना समय की मांग है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का यह निर्णय देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

महेश आज़ाद ने आगे कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वाले इन विपक्षी दलों को देश की जागरूक मातृशक्ति आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से जरूर सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता और यह कानून देश की राजनीतिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा और महिलाओं को नीति निर्माण में मजबूत भूमिका निभाने का अवसर देगा।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ओडिशा की सुभद्रा योजना में 1 करोड़ महिलाओं को मिला ₹20,648 करोड़ से ज्यादा का लाभ, अगस्त में आएगी 5वीं किस्त

ओडिशा की सुभद्रा योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को चार किस्तों में ₹20,648 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की गई। पांचवीं किस्त अगस्त 2026 में रक्षाबंधन पर जारी होगी।