हल्द्वानी में कुमाऊंनी होली महोत्सव, पारंपरिक गीतों से गूंजा जगदंबा बैंक्विट हॉल

युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने की अनूठी पहल

हल्द्वानी में कुमाऊंनी होली महोत्सव, पारंपरिक गीतों से गूंजा जगदंबा बैंक्विट हॉल

हल्द्वानी में शिखर सांस्कृतिक विकास समिति के होली महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे सभागार भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल से गूंज उठा।

हल्द्वानी में कुमाऊंनी होली महोत्सव पारंपरिक गीतों से गूंजा जगदंबा बैंक्विट हॉल

जगदंबा बैंक्विट हॉल में आयोजित कुमाऊंनी होली महोत्सव | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हल्द्वानी कुमाऊं क्षेत्र में होली का उत्साह इन दिनों चरम पर है। बैठकी होली के आयोजनों में महिलाओं और पुरुषों के मधुर स्वरों की लहरियां वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रही हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी के जगदंबा बैंक्विट हॉल में कुमाऊंनी होली की समृद्ध परंपरा को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिखर सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेते हुए पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया। संस्था की अध्यक्ष लता कुंजवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।

मंगलवार देर शाम महिलाओं ने “सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में…” और “गणपति गौरी महेश मनाऊ, इन संग पूजो आज…” जैसे पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महिला होल्यारों के सुरों ने ऐसा समा बांधा कि पूरा सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

होली गायन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का उल्लासपूर्वक आनंद लिया।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।