कोलकाता हाई कोर्ट समेत सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कोलकाता-हाई-कोर्ट-सात-अदालत-बम-धमकी

कोलकाता हाई कोर्ट समेत सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कोलकाता हाई कोर्ट समेत पश्चिम बंगाल की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सभी परिसरों में तलाशी अभियान जारी है और साइबर जांच शुरू कर दी गई है।

कोलकाता हाई कोर्ट समेत सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

KOLKATA HIGH COURT BOMB THREAT | LNI.one

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

आसनसोल, 24 फरवरी । Calcutta High Court सहित पश्चिम बंगाल की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी अदालत परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के अलावा आसनसोल, दुर्गापुर, बहरमपुर, सिउड़ी, रामपुरहाट और अलीपुर की अदालतों को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। राज्य के पांच जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आसनसोल के जिला जज देव प्रसाद नाथ ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर एक बजे अदालत परिसर में विस्फोट की धमकी दी गई थी।

इसके बाद सभी न्यायिक कार्य तत्काल स्थगित कर परिसर खाली कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए और कोर्ट परिसर को घेरकर तलाशी शुरू की गई। आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में अदालत कक्ष और जज के चेंबर में विस्फोटक रखे होने का दावा किया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईमेल बांग्ला भाषा में भेजा गया है। साइबर सेल तकनीकी स्रोत और ईमेल आईडी की जांच में जुटी है।         

 खबर लिखे जाने तक किसी भी अदालत परिसर से विस्फोटक सामग्री बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।


 

संबंधित सामग्री

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

विदेश

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिस पर जापान और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की नई फैंटेसी हॉरर फिल्म ‘मन पिशाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज 33 हजार रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डर और रहस्य से भरपूर नजर आ रहा है।

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

जीवन शैली

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक थकान बढ़ रही है। इससे बचने के लिए अब लोग ‘नो-फोन डे’ यानी सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाने लगे हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

जीवन शैली

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के शोषण और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को लेकर फिर खुलकर बयान दिया है।