खूंटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, जीजा-साले की मौत

खूंटी में देर रात डबल डेथ

खूंटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, जीजा-साले की मौत

खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली में देर रात स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मुंडन समारोह से लौट रहे जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई।

खूंटी में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी जीजा-साले की मौत

पिपरा टोली के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, हादसे में दो की जान गई। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली में गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में जीजा- साले की मौत हो गई। मृतकों में बिरहु मोड़ निवासी प्रदीप महतो तथा रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी संदीप प्रजापति शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों मुंडन समारोह में शामिल होकर डोड़मा से स्कूटी से खूंटी लौट रहे थे। प्रदीप महतो के घर से लगभग एक किलोमीटर पहले उनकी स्कूटी पिपरा टोली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक प्रदीप महतो के बड़े भाई संदीप महतो ने बताया कि प्रदीप अपने जीजा संदीप प्रजापति के साथ डोड़मा में रहनेवाली बहन के घर मुंडन समारोह में गया था। लौटने के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।