कांकेर-बेटी-आत्महत्या-पिता-डांट-घटना

पिता की डांट से आहत बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

कांकेर में पिता की डांट से आहत 19 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच जारी है।

By : Local News of India
पिता की डांट से आहत बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

कांकेर के बड़गांव क्षेत्र की घटना, परिवार सदमे में; पुलिस जांच में जुटी

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I

कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगांव में एक 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खेमिन नरेटी के रूप में हुई है, जिसने कथित रूप से पिता की डांट से आहत होकर घर के अंदर फांसी लगा ली।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पिता ने बेटी को डांट दिया था। इसके बाद पिता काम पर चले गए, जबकि मां महुआ बीनने और छोटा भाई खेलने के लिए बाहर चला गया। घर में अकेली रह गई युवती ने अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ समय बाद जब उसकी मां घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मामूली डांट को बेटी ने दिल पर ले लिया और इतना बड़ा कदम उठा लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने छह नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले की जांच NIA और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कॉपर वायर चोरी की कोशिश में 3 नाबालिगों पर केस, पिटाई करने के आरोप में 2 पर भी कार्रवाई

कॉपर वायर चोरी की कोशिश में 3 नाबालिगों पर केस, पिटाई करने के आरोप में 2 पर भी कार्रवाई

कॉपर वायर चोरी की कोशिश के आरोप में तीन नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उनकी पिटाई करने के आरोप में दो अन्य लोगों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।