620 ग्राम चरस मामले में मुख्य सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार

नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता

620 ग्राम चरस मामले में मुख्य सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार

पालमपुर में 620 ग्राम चरस बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर सुन्दर सिंह को भुंतर, कुल्लू से गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

620 ग्राम चरस मामले में मुख्य सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार

पालमपुर चरस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पालमपुर पुलिस द्वारा बीते दिन पकड़े गए 620 ग्राम चरस के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कुल्लू जिला के भुंतर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र भीमी राम, निवासी गांव पिंगरिंग, डाकघर थेला, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि बीते दिन वीरवार को पालमपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनुज शर्मा पुत्र अजय शर्मा, निवासी गांव व डाकघर कोसरी, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 21 वर्ष को 620 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले की गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त चरस कुल्लू जिला के एक मुख्य सप्लायर द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। तत्पश्चात तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष गुप्त टीम का गठन कर कुल्लू भेजा गया। त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।