jallianwala-bagh-anniversary-pm-modi-tribute-sansk

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को किया नमन, साझा किया संस्कृत सुभाषित

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए परोपकार और न्याय की शक्ति को मजबूत करने का संदेश दिया।

By : Local News of India
जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को किया नमन, साझा किया संस्कृत सुभाषित

जलियांवाला बाग स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग और तिरंगा झंडा

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विभिन्न भाषाओं में पोस्ट करते हुए कहा कि जलियांवाला बाग के वीरों का साहस और बलिदान स्वतंत्रता, न्याय और मानवीय गरिमा के मूल्यों के प्रति देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने विदेशी शासन की बर्बरता के खिलाफ शहीदों के संघर्ष को नमन किया और सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया—
“इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम्।
अपघ्नन्तो अराव्णः।।"

इस सुभाषित का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज में परोपकारी और सकारात्मक शक्तियों को बढ़ाना चाहिए, जो विश्व को बेहतर बनाती हैं, और उन ताकतों का विरोध करना चाहिए जो अन्याय, विभाजन और अव्यवस्था फैलाती हैं।

उल्लेखनीय है कि जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन हुआ था, जब जनरल डायर के आदेश पर निहत्थी भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं। अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में हुए इस नरसंहार में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हुए थे।

यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक काला अध्याय मानी जाती है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया और आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

एस. जानकी के निधन पर कलाकारों और संगीतकारों ने दी श्रद्धांजलि

एस. जानकी के निधन पर कलाकारों और संगीतकारों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर कलाकारों और संगीतकारों ने उनके भारतीय संगीत में योगदान और सरल स्वभाव को याद किया।