गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
North Western Railway ने जयपुर और Udaipur के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित करना शुरू कर दिया है। यह नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू हो गई है, जिससे यात्रियों को तेज, सुगम और भरोसेमंद यात्रा सुविधा मिलेगी।
नई समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20993 Jaipur से सुबह 06:10 बजे रवाना होकर दोपहर 13:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20994 उदयपुर सिटी से दोपहर 15:05 बजे चलकर रात 22:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह सुपरफास्ट ट्रेन मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ़, Ajmer, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन और मावली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए गए हैं, जिनमें थर्ड एसी, एसी चेयर कार, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।