गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Jharkhand Academic Council (JAC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा, DigiLocker और SMS के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
इस साल लाखों छात्रों ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में परीक्षा दी है और अब सभी को रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत का भी इंतजार है।
👉 रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड और डिटेल्स पहले से तैयार रखें।