इन्हौना में मुठभेड़: गौकशी के आरोपी को पैर में गोली, पांच अन्य गिरफ्तार

इन्हौना में पुलिस-आरोपी मुठभेड़

इन्हौना में मुठभेड़: गौकशी के आरोपी को पैर में गोली, पांच अन्य गिरफ्तार

इन्हौना थाना क्षेत्र में गौकशी के आरोपी जुनैद अहमद पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। आत्मरक्षा में चली गोली से पैर जख्मी। पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और उपकरण बरामद।

इन्हौना में मुठभेड़ गौकशी के आरोपी को पैर में गोली पांच अन्य गिरफ्तार

इन्हौना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम, गौकशी के आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बीते शुक्रवार को इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव के जंगल में गौकशी की घटना कारित करने के आरोपी के साथ इन्हौना पुलिस की मुठभेड़ हो गई । जिसमें अभियुक्त को गोली लगने से वह घायल हो गया।उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक, सरवणन टी. के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसके बाद बीती रात इन्हौना थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त गंदा नाला से सेमरौता मार्ग पर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपित जुनैद अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर करते हुए उसके पैर में गोली मार दिया। जिससे अभियुक्त घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घायल अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा । मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। यही नहीं पुलिस ने घायल आरोपित के बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और कार्यवाही में अन्य पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक अभियुक्त जुनैद अहमद और अन्य अपराधियों के अपराधिक इतिहास इत्यादि के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। अमेठी पुलिस जुनैद सहित अन्य के विषय में जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।