गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों और बाजार संकेतों के मुताबिक आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है। पहले ही छोटे-छोटे बढ़ोतरी के संकेत—जैसे ₹3 और फिर 90 पैसे की संभावित बढ़त—ने आम उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ा दी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और सप्लाई पर दबाव को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ देशों में उत्पादन कटौती और वैश्विक मांग में बढ़ोतरी भी कीमतों को ऊपर धकेल रही है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है और यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो पेट्रोल-डीजल के दामों में एक और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट, सब्जियों, और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा।
आम जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है और ऐसे में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी उनकी जेब पर और भारी पड़ सकती है।