आईएमएस-बीएचयू-में-एनजीएस-कार्यशाला-प्रिसिजन-ऑन्कोल

आईएमएस-बीएचयू में ‘एनजीएस’ कार्यशाला, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी पर विशेषज्ञों का मंथन

आईएमएस-बीएचयू में आयोजित एनजीएस कार्यशाला में प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, कैंसर जीनोमिक्स और डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।

By : Local News of India
आईएमएस-बीएचयू में ‘एनजीएस’ कार्यशाला, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी पर विशेषज्ञों का मंथन

IMS-BHU NGS WORKSHOP

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

वाराणसी, 24 फरवरी। Banaras Hindu University के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस-बीएचयू) में आयोजित तीन दिवसीय ‘एनजीएस लाइब्रेरी प्रिपरेशन एंड बायोइनफॉरमैटिक्स एनालिसिस’ कार्यशाला के दूसरे दिन क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी और ‘डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग’ पर गहन चर्चा हुई।

कार्यशाला का आयोजन ‘डायमंड्स’ केंद्र (डीएचआर-आईसीएमआर एडवांस्ड मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी डायग्नोस्टिक सर्विसेज) के तत्वावधान में किया गया है। यह केंद्र स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और Indian Council of Medical Research (आईसीएमआर) के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य जीनोमिक अनुसंधान और नैदानिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करना है।

विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर उपचार तेजी से व्यक्तिगत चिकित्सा (प्रिसिजन मेडिसिन) की ओर बढ़ रहा है। नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) तकनीक के माध्यम से ट्यूमर में मौजूद विशिष्ट म्यूटेशन की पहचान कर लक्षित थेरेपी दी जा सकती है, जिससे उपचार की सफलता दर बढ़ती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में हैदराबाद के डॉ. नीरज चौहान, दर्शन शर्मा, डॉ. रश्मि पटेल और डॉ. मोनिका राजपूत प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला संयोजक प्रो. मनोज पांडेय ने बताया कि पहले दिन आयन टोरेंट सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म, डीएनए मात्रा निर्धारण और लाइब्रेरी तैयारी पर सत्र आयोजित हुए, जबकि दूसरे दिन ‘डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग’ पर फोकस रहा।

उन्होंने कहा कि ‘डायमंड्स’ केंद्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में तकनीक-संचालित कैंसर देखभाल को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल के केलांग में बनेगा भारत का पहला हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर, ICMR करेगा स्थापना

ICMR हिमाचल प्रदेश के केलांग में भारत का पहला हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ रिसर्च सेंटर स्थापित करेगा। यहां पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य चुनौतियों पर शोध होगा।


धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 किलो डोडा पोस्त मामले के वांछित 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

Ghatampur तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ी, यूपी की बिजली क्षमता में बड़ा इजाफा।

बलोचिस्तान में बड़ा हमला: BLA का दावा- 86 पाकिस्तानी जवान मारे, कई ठिकाने तबाह

बलोचिस्तान में बड़ा हमला: BLA का दावा- 86 पाकिस्तानी जवान मारे, कई ठिकाने तबाह

Balochistan में Balochistan Liberation Army ने 86 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा किया, कई सैन्य ठिकानों पर हमले।