लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को जिम में अभ्यास के दौरान वह कॉल मिला, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली।
अपने चयन की खबर मिलते ही प्रभसिमरन सबसे पहले घर पहुंचे और परिवार के साथ यह खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि अगर इस उपलब्धि से उनके पिता की सेहत में एक प्रतिशत भी सुधार आता है, तो यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी होगी।
प्रभसिमरन ने अपने परिवार, कोच और टीम प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके करियर का बेहद खास पल है। अब उनका लक्ष्य भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर इस भरोसे पर खरा उतरना है।