लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी की रस्में पारंपरिक 'माता की चौकी' के साथ शुरू हो चुकी हैं। इस खास मौके पर कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। अब समारोह से सोनम कपूर की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अंशुला और होने वाले जीजा रोहन ठक्कर के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।
तस्वीर में सोनम कपूर मेटालिक गोल्डन-आइवरी टोन के एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कुंदन और पन्ना जड़ित चोकर, मैचिंग झुमकों और सटल मेकअप के साथ पूरा किया। खुले बाल और शाही अंदाज ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया।
वहीं, होने वाली दुल्हन अंशुला कपूर ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गोल्डन लहंगा और रंग-बिरंगा फुलकारी दुपट्टा पहना, जबकि रोहन ठक्कर लाल रंग के कढ़ाईदार कुर्ता-पायजामा में नजर आए। दोनों की जोड़ी ने समारोह में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
'माता की चौकी' में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। पूजा, आरती और पारिवारिक समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं और फैंस कपूर परिवार को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।