लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के सम्मान में प्रदान किया गया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान भारत-इंडोनेशिया की गहरी मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को समर्पित है। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।
भारत और इंडोनेशिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने तथा आर्थिक व रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।