लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ओवरलोडेड यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। पहाड़ी मार्ग पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद बस सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।