लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी।
NIA ने विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के ज़मीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट और फरार आरोपी मुजफ्फर अहमद उर्फ फराज उर्फ जफर को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही इस मामले में चार्जशीट किए गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।
जांच एजेंसी के अनुसार, फरार आरोपी मुजफ्फर अहमद इस साजिश के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। NIA ने बताया कि वह आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।
NIA की जांच में आरोपियों के बीच संबंधों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच, लोकेशन मैपिंग और वित्तीय लेनदेन की जांच की गई है। एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।