लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रंबानन मंदिर परिसर का दौरा किया और इस दौरान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए इंडोनेशियाई लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध आज भी दोनों देशों को मजबूती से जोड़ते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रंबानन मंदिर केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि साझा सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने मंदिर परिसर को संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया के लोगों और प्रशासन का धन्यवाद किया।
इससे एक दिन पहले भारत और इंडोनेशिया ने प्रंबानन मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत भारत संरक्षण और पुनर्निर्माण परियोजना में तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग भविष्य में और मजबूत होगा तथा विरासत संरक्षण के क्षेत्र में यह साझेदारी नई मिसाल कायम करेगी। उन्होंने इस पहल को भारत और इंडोनेशिया के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने वाला कदम बताया।