लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर के बाद उनके और महिका शर्मा के बीच शादी की अटकलें तेज हो गई हैं।
तस्वीर में सिंदूर दिखाई देने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि अब तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही महिका शर्मा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लगातार अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स इसे अफवाह बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे वास्तविक संबंध से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।