आदतन तस्कर पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिमला में आदतन नशा तस्कर पर कड़ी कार्रवाई, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में तीन माह के लिए नजरबंद

शिमला पुलिस ने आदतन नशा तस्कर प्रेम राज को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में तीन माह के लिए नजरबंद किया। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज, दो में दोषसिद्धि हो चुकी है।

By : Local News of India
शिमला में आदतन नशा तस्कर पर कड़ी कार्रवाई, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में तीन माह के लिए नजरबंद

ननखड़ी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया आरोपी, नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाती शिमला पुलिस।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस शिमला ने एक और आदतन नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने राज्य सरकार के डिटेंशन आदेश की अनुपालना करते हुए आरोपी प्रेम राज उर्फ आईडी मैहता उर्फ संतोष मैहता को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नजरबंद कर तीन महीने के लिए जिला सुधार गृह कैथू, शिमला भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को थाना ननखड़ी की टीम ने आरोपी को उसके गांव जगोट (ननखड़ी) से विधिवत हिरासत में लिया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और नशा तस्करी पर सख्त अंकुश लगाने की नीति के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है।

रिकॉर्ड के मुताबिक प्रेम राज के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसे अब तक चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो मामलों में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी है, जबकि दो मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। वर्ष 2012 में थाना रामपुर में उसके पास से 300 ग्राम चरस बरामद हुई थी, जिसमें वह दोषसिद्ध हुआ। वर्ष 2018 में थाना ननखड़ी में 107 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में भी उसे दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा 2023 में 9.93 ग्राम चरस और 2024 में 18.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले अभी अदालत में लंबित हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की बार-बार नशा तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए लोकहित और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई जरूरी समझी गई। इस कानून के तहत आदतन तस्करों को भविष्य में अपराध करने से रोकने के लिए नजरबंद किया जाता है।

जिला पुलिस शिमला ने बताया कि पिछले करीब एक महीने में 24 आदतन और संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर तीन-तीन महीने के लिए जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश

जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश

पंजाब के जालंधर में बिजली गुल होते ही छह नकाबपोश बदमाशों ने SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी घर शिफ्ट करने के बहाने इलाके में पहुंचे थे।

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा और पूजा करने लगा।

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो

उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक लाख रुपये के इनामी मोनू के दो

: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार

: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस हिरासत से हथकड़ी निकालकर फरार हुए वारंटी अरशद उर्फ जोजो को पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरशद को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया ग

शायराना अंदाज से छाए सोम प्यारे, कुल्लू दशहरा के मंच पर तालियों से गूंज उठा पंडाल

शायराना अंदाज से छाए सोम प्यारे, कुल्लू दशहरा के मंच पर तालियों से गूंज उठा पंडाल

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 में मंच संचालक सोम प्यारे ने हिंदी और कुल्लवी शायरी से दर्शकों का दिल जीता। 500 से अधिक मंचों का संचालन कर चुके सोम प्यारे को तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली।