heat-stroke-advisory-issued-safety-tips-summer

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।

By : Local News of India
हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

तेज धूप में खुद को ढककर चलते लोग, गर्मी से बचाव के लिए बरती जा रही सावधानियां

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है और समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

एडवाइजरी के तहत नागरिकों से अपील की गई है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। इसके साथ ही अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।

बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनने, सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकने और खाली पेट बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का अतिरिक्त ध्यान रखने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है।

हीट स्ट्रोक के लक्षणों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, घबराहट, त्वचा का लाल व सूखा होना और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर शरीर को ठंडा करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाएं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में सतर्कता बरतें और खुद के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करें। खासतौर पर मजदूर, किसान और खुले में काम करने वाले लोग तय समय में ही काम करें और बीच-बीच में आराम जरूर लें।

 

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।