global-market-mixed-signals

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। Dow Jones Futures में गिरावट है, जबकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

By : Local News of India
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव

ग्लोबल संकेतों के बीच एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार, निवेशक सतर्क नजर आए।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से निवेशकों को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण पिछले सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बंद रहे थे, जिससे आज बाजार की दिशा पर अनिश्चितता बनी हुई है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण Dow Jones Futures दबाव में नजर आ रहा है। यह सूचकांक करीब 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,390.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में भी आज मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। नौ प्रमुख बाजारों में से तीन में तेजी, जबकि दो में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं Hang Seng Index, Shanghai Composite Index, SET Composite Index और Taiwan Weighted Index में अवकाश के कारण कोई कारोबार नहीं हो रहा है।

भारतीय संकेतक GIFT Nifty भी 0.10 प्रतिशत गिरकर 22,683 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं Jakarta Composite Index 0.69 प्रतिशत टूटकर 6,978.26 अंक तक फिसल गया है।

इसके विपरीत Nikkei Index 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 53,728 अंक पर पहुंच गया है, जबकि Kospi Index 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,418.80 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा Straits Times Index में भी 0.30 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।