अमेरिकी दबाव के बीच एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत-

अमेरिकी दबाव के बीच एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार

अमेरिकी बाजारों में दबाव और यूरोप में मिले-जुले रुख के बीच एशियाई बाजार भी मिश्रित संकेत दे रहे हैं, जबकि गिफ्ट निफ्टी और निक्केई में हल्की तेजी दिख रही है। जानिए पूरी खबर......

अमेरिकी दबाव के बीच एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार

दुनिया भर के बाजारों में मिश्रित ट्रेंड, निवेशक सतर्क | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,836.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक ने 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,542.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,571.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,446.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत उछल कर 24,914.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,311.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से चार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान और दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स और कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज फिलहाल 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,082.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत टूट कर 8,212.27 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 4,937.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,528.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 135.03 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,077 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 159.88 यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,727 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,436.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।