गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
एक हैरान कर देने वाली घटना में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने साफ कह दिया कि जब तक उसका बॉयफ्रेंड मौके पर नहीं आएगा और शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेम संबंध को लेकर परिवार और प्रेमी दोनों से नाराज थी।
करीब कई घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की सांसें अटकी रहीं। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिवारों में पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।