गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Ghana national football team ने Carlos Queiroz को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। Ghana Football Association ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
73 वर्षीय क़्वीरोज़ लगातार पांचवें FIFA World Cup 2026 में कोच के रूप में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने हाल ही में ओमान टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया था।
वर्ल्ड कप से करीब 72 दिन पहले घाना की टीम बिना कोच के रह गई थी, जब Otto Addo से खराब प्रदर्शन के बाद रास्ते अलग कर लिए गए थे।
क़्वीरोज़ का कोचिंग करियर काफी सफल रहा है। उन्होंने 2010 वर्ल्ड कप में पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 तक पहुंचाया और ईरान को लगातार तीन वर्ल्ड कप में कोचिंग दी। इसके अलावा उन्होंने मिस्र, जापान, कोलंबिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के साथ भी काम किया है।
FIFA World Cup 2026 में घाना को ग्रुप एल में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला क्रोएशिया, इंग्लैंड और पनामा जैसी टीमों से होगा। अब क़्वीरोज़ के अनुभव से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।