farrukhabad-maruti-showroom-service-center-fire-fa

फर्रुखाबाद में मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बरेली–इटावा हाईवे स्थित मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

By : Local News of India
फर्रुखाबाद में मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

फतेहगढ़ में मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब बरेली–इटावा हाईवे पर स्थित मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे सर्विस सेंटर की प्रथम तल की छत पर खड़ी एक पुरानी ओमनी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और धुआं पूरे परिसर में फैल गया।

आग की ऊंची लपटें देख कर्मचारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलती गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।

फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम जांच में जुट गई हैं।