गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Faridabad, 26 मार्च । शहर के दो नंबर इलाके में घरेलू कलह से परेशान एक नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवती की शादी 4 फरवरी को राहुल नामक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और सास उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने देने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम विवाद के बाद युवती ने फिनाइल पी लिया और अपने माता-पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और कुछ दिन पहले मारपीट की घटना भी हुई थी।
पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।