FARIDABAD RAILWAY TRACK BODY IDENTIFIED

ट्रैक पर मिली लाश का खुलासा

फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक के शव की दो दिन बाद सतीश के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की, मौत के कारण स्पष्ट नहीं।

By : Local News of India
ट्रैक पर मिली लाश का खुलासा

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Faridabad के सराय थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

करीब दो दिन बाद मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की मां के अनुसार, 28 मार्च को सतीश घर आया था और खाना बनाने को कहकर दूसरे कमरे में बैठा था। कुछ देर बाद वह बिना बताए घर से निकल गया और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान के लिए बुलाया, जहां परिजनों ने उसे सतीश के रूप में पहचाना।

सतीश सेहतपुर इलाके में गोलगप्पे बेचने का काम करता था और अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सतीश रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।