पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप लूटी, मकान मालिक को बनाया बंधक

बदमाशों ने 10 लाख की ज्वेलरी लूटी

पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप लूटी, मकान मालिक को बनाया बंधक

सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र में पुलिस वर्दी में आये अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से करीब 10 लाख के आभूषण लूट लिये, पुलिस जांच में जुटी। जानिए पूरी खबर....

पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप लूटी मकान मालिक को बनाया बंधक

धनौती चट्टी में लूट की घटना के बाद सील की गई ज्वेलरी दुकान। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सीवान जिले के गुठनी थाने के धनौती चट्टी में मंगलवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे पुलिस वर्दी में आये अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर स्वर्ण आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख के आभूषण की डकैती की।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मैरवा के जतौर निवासी धर्मेंद्र वर्मा का गुठनी थाने के धनौती चट्टी स्थित कृष्ण चौधरी के मकान में आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात लगभग आधा दर्जन अपराधी पुलिस वर्दी में आये एवं धर्मेंद्र वर्मा की आभूषण की दुकान का शटर तोड़ने लगे। चोरी की घटना लूट में उस समय बदल गयी जब आवाज सुनकर मकान मालिक जग गये और घर से बाहर निकले तब उनको अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। लगभग एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद अपराधी आराम से चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल को सील कर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। दुकानदार द्वारा अभी चोरी हुए आभूषण की डिटेल्स पुलिस को नहीं दी गई है। दुकानदार के अनुसार लगभग 10 लाख के आभूषण की अपराधियों द्वारा लूटपाट की गई है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।